India GK (History) Set 2 of 100 Important Questions for SSC Railway Exams

Below you can check Set 2 of 100 Important Questions from Indian History in Hindi asked in SSC and Railway etc. previous years exams.

  1. भारत के संविधान के किस अनुच्छेद में राज्यों में विधानसभाओं के गठन का प्रावधान है : अनुच्छेद 168
  2. गोल गुंबज किस राज्य में स्थित है: कर्नाटक
  3. 1,493 फीट की ऊँचाई वाला भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कौन सा है: कुंचिकल जलप्रपात, कर्नाटक
  4. सरकारिया आयोग ने अपनी रिपोर्ट कब प्रस्तुत की : 1988 में
  5. किसके कार्यकाल में उच्च न्यायालय की स्थापना की गई: लॉर्ड कैनिंग
  6. अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म की किस शाखा से संबंधित है: महायान
  7. पुष्यभूति वंश के संस्थापक पुष्यभूति की राजधानी कौन सी थी: थानेश्वर
  8. अर्थव्यवस्था के निम्नलिखित में से किस क्षेत्र का भारत के सकल घरेलू उत्पाद में सर्वाधिक हिस्सा है : सर्विस
  9. भारत का अंतिम हिंदू सम्राट किसे कहा गया है: हर्षवर्धन
  10. नई दिल्ली का लोटस टेम्पल किस देश के एक वास्तुकार द्वारा डिजाइन किया गया था: ईरान
  11. पल्लव वंश के संस्थापक कौन थे: सिंहविष्णु
  12. गारो-खासी श्रेणी किस भारतीय राज्य में स्थित है : मेघालय
  13. गौतम बुद्ध का जन्म कहां हुआ था: कपिलवस्तु के लुंबिनी नामक स्थान पर
  14. किसने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को ‘भारतीय संविधान की राजनीतिक कुंडली’ के रूप में वर्णित किया: कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी
  15. ‘आईसीसी क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ के लिए ‘सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी’ जीतने वाले इतिहास के पहले खिलाड़ी कौन बने: विराट कोहली
  16. किस गवर्नर जनरल ने नरबलि प्रथा पर प्रतिबंध लगाया: लॉर्ड हार्डिंग
  17. भारत में नागरिक सेवा का जनक किसे माना जाता है: लॉर्ड कार्नवालिस को
  18. भारत में दूसरा सबसे बड़ा नदी बेसिन कौन सा है जो देश के 10% क्षेत्र को कवर करता है: गोदावरी
  19. भाटियाली किस राज्य का लोक संगीत है: पश्चिम बंगाल
  20. कांची के कैलाश नाथ मंदिर (राजसिद्धेश्वर मंदिर) का निर्माण किसने करवाया था: नरसिंहवर्मन द्वितीय ने
  21. कोलकाता में भारतीय संख्यिकी संस्थान की नींव किसने रखी: प्रशांत चंद्र महालनोबिस ने
  22. स्थाई बंदोबस्त के प्रणाली किसने लागू की: लॉर्ड कार्नवालिस ने
  23. सहायक संधि की पद्धति किसने शुरू की: लॉर्ड वेलेजली ने
  24. 1764 में बक्सर का युद्ध किसके बीच हुआ: अंग्रेजों और मीर कासिम, अवध के नवाब शुजाउदोला, मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय
  25. एलोरा के प्रसिद्ध कैलाश मंदिर का निर्माण किसने करवाया था: कृष्ण प्रथम ने
  26. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान बंबई के गोवालिया टैंक मैदान में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का झंडा फहराने के लिए सबसे प्रसिद्ध कौन था : अरुणा आसफ अली
  27. भारत की स्वतंत्रता के बाद प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किसकी अध्यक्षता में परमाणु विकास कार्यक्रम को मंजूरी दी: होमी जे भाभा
  28. दशकुमारचरित के लेखक कौन थे: दंडी
  29. वातपिकोंड की उपाधि किसने धारण की थी: नरसिंहवर्मन द्वितीय ने
  30. एलोरा और एलिफेंटा के गुहा मंदिरों का निर्माण किसके समय में हुआ: राष्ट्रकुटों के
  31. जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर कौन थे: महावीर
  32. अरब निवासी अलमसूदी किसके शासनकाल में भारत आया: इंद्र III
  33. मिताक्षरा नामक ग्रंथ की रचना किसने की: विज्ञानेश्वर
  34. विक्रमांकदेवचरित की रचना किसने की थी: विल्हण ने
  35. पुलकेशिन द्वितीय ने हर्षवर्धन को हराकर कौन सी उपाधि धारण की: परमेश्वर
  36. किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में डॉक्ट्रिन ऑफ़ लैप्स (व्यपगत सिद्धांत) की नीति अपनाई गई: लॉर्ड डलहौजी
  37. वातापि के चालुक्य वंश की स्थापना किसने की : जयसिंह ने
  38. जिनेंद्र का मेगुती मंदिर किसने बनवाया था: पुलकेशिन द्वितीय ने
  39. किस शहर के हवाई अड्डे पर लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थापित है: वाराणसी
  40. 1929 में जन सुरक्षा विधेयक के विरोध में भगत सिंह के साथ केंद्रीय विधान सभा में किसने बम फेंका था: बटुकेश्वर दत्त
  41. बेंगी के चालुक्य वंश का संस्थापक कौन था: विष्णुवर्धन
  42. चोल वंश का अंतिम राजा कौन था: राजेंद्र III
  43. देवगिरि के यादव वंश की स्थापना किसने की थी: भिल्लम पंचम ने
  44. कदंब वंश की स्थापना किसने की थी: मयूर शर्मन ने
  45. काकतीय वंश का संस्थापक कौन था: बीटा प्रथम
  46. बेलूर में चेन्ना केशव मंदिर का निर्माण किसने करवाया था: विष्णु वर्धन ने
  47. हर्षचरित और कादंबरी के रचयिता कौन है: बाणभट्ट
  48. किसे भारत में रेलवे का जनक माना जाता है: लॉर्ड डलहौजी
  49. गंग वंश का संस्थापक कौन था: वज्रहस्त पंचम
  50. पाल वंश का संस्थापक कौन था: गोपाल
  51. 11वीं शताब्दी के मध्य में दिल्ली नगर की स्थापना किसने की थी: अनंगपाल ने
  52. बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहां दिया था: सारनाथ
  53. मयूरभंज छऊ किस राज्य का लोकनृत्य है?: ओडिशा
  54. कविराज की उपाधि किसने धारण की थी: राजा भोज ने
  55. सरस्वती मंदिर और त्रिभुवन नारायण मंदिर का निर्माण किसने करवाया था: राजा भोज ने
  56. महमूद गजनी ने भारत पर कितनी बार आक्रमण किया था : 17 बार
  57. 1027 ईस्वी में महमूद गजनी ने किस मंदिर पर आक्रमण किया: सोमनाथ मंदिर (सौराष्ट्र)
  58. 1191 व 1192 ईस्वी में तराइन का प्रथम व द्वितीय युद्ध किसके मध्य हुआ: मोहम्मद गोरी और पृथ्वीराज चौहान
  59. चंदावर का युद्ध कब हुआ था: 1194 ईस्वी में गौरी और जयचंद के बीच
  60. 1206 ईस्वी में गुलाम वंश की स्थापना किसने की थी: कुतुबुद्दीन ऐबक (लाखबक्श) ने
  61. कुतुबुद्दीन ऐबक किसका गुलाम था: मोहम्मद गोरी का
  62. अजमेर का ढाई दिन का झोपड़ा नामक मस्जिद और दिल्ली का कुवत उल इस्लाम मस्जिद का निर्माण किसने करवाया था : कुतुबुद्दीन ऐबक ने
  63. 1211 ईस्वी में आराम शाह की मृत्यु के बाद दिल्ली के गद्दी पर कौन बैठा: इल्तुतमिश
  64. कुतुब मीनार के निर्माण को किसने पूरा करवाया: इल्तुतमिश ने
  65. इक्ता प्रणाली किसने लागू की: इल्तुतमिश ने
  66. इल्तुतमिश ने लाहौर से अपनी राजधानी को कहां स्थानांतरित किया: दिल्ली
  67. तुर्कान ए चहलगानी संगठन का निर्माण किसने किया: इल्तुतमिश
  68. दिल्ली की गद्दी पर बैठने वाली प्रथम मुस्लिम महिला शासक कौन थी: रजिया बेगम
  69. फारसी के प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो एवं अमीर हसन किसके दरबारी थे: बलबन
  70. गियासुद्दीन बलबन का वास्तविक नाम क्या था: बहाउद्दीन
  71. नसीरूदिन महमूद ने बलबन को कौन सी उपाधि प्रदान की: उलूंग खां
  72. गुलाम वंश के बाद 1290 ईस्वी में किसने खिलजी वंश की स्थापना की : जलालुद्दीन फिरोज खिलजी ने
  73. दिल्ली के किस शासक ने सेना को नकद वेतन देने एवं स्थाई सेना की नींव रखी : अलाउद्दीन खिलजी
  74. किस ने अपने शासनकाल में मूल्य नियंत्रण प्रणाली को लागू किया: अलाउद्दीन खिलजी ने
  75. सितार और तबले के आविष्कार का श्रेय किसे दिया जाता है: आमिर खुसरो को (तूतीये हिंद)
  76. हर्षवर्धन ने कौन सी उपाधि धारण की थी: परमभट्टारक नरेश
  77. अलाई दरवाजा, हजार खंभा महल, सीरी का किला, जमात खाना मस्जिद का निर्माण किसने करवाया: अलाउद्दीन खिलजी ने
  78. अलाउद्दीन ने किसी दीवान ऐ रियासत नियुक्त किया: मलिक याकूब
  79. खलीफा की उपाधि किसने धारण की थी: मुबारक खां
  80. 1320 ईस्वी में तुगलक वंश की स्थापना किसने की: गयासुद्दीन तुगलक
  81. कांग्रेस के दिसंबर 1929 के अधिवेशन, जिसमें ‘पूर्ण स्वराज’ के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था, की अध्यक्षता की थी: जवाहरलाल नेहरू
  82. बुद्ध ने अपना उपदेश किस भाषा में दिए: पाली
  83. सिंचाई के लिए कुएं और नहरों का निर्माण करने वाला प्रथम शासक कौन था: गयासुद्दीन तुगलक
  84. दिल्ली के समीप तुगलकाबाद नामक नगर की स्थापना किसने की: गयासुद्दीन तुगलक ने
  85. कृषि के विकास के लिए अमीर ए कोही नामक विभाग की स्थापना किसने की: मोहम्मद बिन तुगलक ने
  86. किस सुल्तान ने अपनी राजधानी दिल्ली से देवगिरी (दौलताबाद) में स्थानांतरित की: मोहम्मद बिन तुगलक ने
  87. किस शासक ने पीतल और तांबे के सिक्के चलवाए: मोहम्मद बिन तुगलक ने
  88. उत्तर भारत में प्राचीनतम पंचायतन मंदिरों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त गुप्त काल का प्रसिद्ध दशावतार मंदिर कहां स्थित है: देवगढ़
  89. 1333 ईस्वी में अफ्रीकी यात्री इब्नबतूता किसके शासनकाल में भारत आया: मोहम्मद बिन तुगलक
  90. ब्राह्मणों पर जजिया कर लागू करने वाला पहला मुस्लिम शासक कौन था: फिरोजशाह तुगलक
  91. कासिम अमिर उल मोमिन की उपाधि किसे दी गई थी: फिरोजशाह तुगलक
  92. दीवान ए बंदगांन व दीवान ए खैरात की स्थापना किसने की: फिरोजशाह तुगलक
  93. फिरोजाबाद हिसार फतेहाबाद जौनपुर फिरोजपुर सहित 300 नगरों की स्थापना किसने की : फिरोजशाह तुगलक ने
  94. तैमूर लंग का सेनापति खिज्र खां किस वंश का संस्थापक था: सैयद वंश
  95. किसे 1938 और 1939 मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में चुना गया : सुभाष चंद्र बोस
  96. लोदी वंश का संस्थापक कौन था: बहलोल लोधी
  97. 1504 ईस्वी में आगरा शहर की स्थापना किसने की और इसे अपनी राजधानी बनाया: सिकंदर लोदी
  98. भूमि के मापने के लिए पैमाना गजे सिकंदरी का प्रचलन किसने किया: सिकंदर लोदी
  99. 21 अप्रैल 1526 को पानीपत का पहला युद्ध किसके बीच लड़ा गया: बाबर और इब्राहिम लोदी
  100. 1336 ईस्वी में विजयनगर साम्राज्य की स्थापना किसने की: हरिहर एवं बुक्का ने

 

This article is originally published by ExamFormIndia.in.