India GK (History) Set 3 of 100 Questions asked in SSC Railway Exams

Below you can check Set 3 of 100 Important Questions from Indian History in Hindi asked in SSC and Railway etc. previous years exams.

  1. 1885 में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन किस शहर में किया गया था: बंबई
  2. भारत के किस राज्य में कान्हा टाइगर रिजर्व स्थित है: मध्य प्रदेश
  3. राणा सांगा और बाबर के बीच खानवा का युद्ध कब हुआ था: 17 मार्च 1527
  4. मेदनी राय एवं बाबर के बीच चंदेरी का युद्ध कब हुआ था: 29 जनवरी 1528
  5. अफगान और बाबर के बीच घाघरा का युद्ध कब हुआ था: 6 मई 1529
  6. 2011 की जनगणना के अनुसार, कौन सा राज्य भारत का सबसे कम शहरीकृत राज्य है: हिमाचल प्रदेश
  7. उस डच का नाम बताइए जिसने भारत में आधुनिक शिक्षा के संवर्धन में राजा राममोहन राय की मदद की थी: डेविड हेयर
  8. बाबर को उदारता के लिए कौन सी उपाधि दी गई: कलंदर
  9. खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराने के बाद बाबर ने कौन सी उपाधि धारण की थी: गाजी
  10. भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में पंचायतों और स्थानीय निकाय शासन से संबंधित प्रावधान शामिल हैं: अनुच्छेद 243
  11. बाबरनामा की रचना किसने की: बाबर
  12. चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु कौन थे: चाणक्य (विष्णुगुप्त / कौटिल्य)
  13. बाणभट्ट किसके दरबारी कवि थे: हर्षवर्धन
  14. ‘सत्रिया’ किस राज्य का एक पारंपरिक हिंदू शास्त्रीय नृत्य है : असम
  15. किस मुगल शासक ने अंग्रेजों को सूरत में अपना कारखाना स्थापित करने की अनुमति दी थी: जहांगीर
  16. भारत में पहली बार संविधान सभा का चुनाव कब हुआ था : 1946
  17. किस संविधान संशोधन में पंचायतों को वित्तीय अधिकार प्रदान किए और स्थानीय सरकार को मजबूत बनाने मदद की: 73वा संशोधन
  18. 1533 ईस्वी में हुमायूं ने किस नगर की स्थापना की थी: दिनपनाह
  19. 25 जून 1539 को हुआ चौसा का युद्ध किसके बीच हुआ: शेरशाह सूरी और हुमायूं के बीच
  20. 17 मई 1540 को हुआ कन्नौज का युद्ध किसके बीच हुआ: शेरशाह सूरी और हुमायूं के बीच
  21. पश्चिम बंगाल में स्थित सुंदरवन किस का एक उदाहरण है: मैंग्रोव वन
  22. हुमायूनामा की रचना किसने की थी: गुलबदन बेगम
  23. किसे भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता कहा जाता है: चार्ल्स मैटकॉफ
  24. शेरशाह सूरी ने किस प्रथा की शुरुआत की: कबूलियत और पट्टा
  25. 05 नवंबर 1556 ईसवी को हुई पानीपत की दूसरी लड़ाई किस किस के मध्य हुई: अकबर और हेमू के बीच
  26. भारतीय संविधान में शामिल 22 अनुसूचित भाषाओं के अलावा किन दो अन्य भाषाओं को साहित्य अकादमी द्वारा मान्यता दी गई है: राजस्थानी और अंग्रेजी
  27. मानसिंह किसका सेनापति था: अकबर का
  28. सिंहचतुर्मुख स्तंभ कहां स्थित है: सारनाथ
  29. दिन ए इलाही धर्म की स्थापना किसने की: अकबर ने
  30. 18 जून 1576 को हुआ हल्दीघाटी का युद्ध किसके मध्य हुआ: अकबर और महाराणा प्रताप के बीच
  31. बुद्ध के बचपन का नाम क्या था: सिद्धार्थ
  32. कम्युनिस्ट इंटरनेशनल के नेतृत्व हेतु चयनित किए जाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे: मानवेंद्र नाथ रॉय
  33. अकबरनामा की रचना किसने की: अबुल फजल
  34. गुप्त शासकों ने किस नाम का जुर्माना लगाया था जो हल करने वाले प्रत्येक कृषक द्वारा भुगतान किया जाने वाला एक हल कर था : हलिवकर
  35. भारतीय संसद द्वारा आरटीआई अधिनियम कब पारित किया गया था: मई 2005
  36. बीरबल के बचपन का नाम क्या था: महेश दास
  37. भारत का कौन सा राज्य भारतीय संविधान की 6वीं अनुसूची द्वारा शासित नहीं है: अरुणाचल प्रदेश
  38. किसके काल को हिंदी साहित्य का स्वर्ण काल कहा जाता है: अकबर के
  39. भारतीय रक्षा मंत्रालय द्वारा राफेल विमान किस देश से खरीदे गए हैं: फ्रांस
  40. गुजरात विजय के उपलक्ष में अकबर ने किस का निर्माण करवाया था: बुलंद दरवाजा
  41. मनसबदारी प्रथा किसने प्रारंभ की थी: अकबर ने
  42. श्रवणबेलगोला में स्थित गोमतेश्वर मूर्ति किस सामग्री से बनी है: ग्रेनाइट
  43. नर्मदा नदी के तट पर हुए युद्ध में हर्षवर्धन को किसने पराजित किया: पुलकेशिन II
  44. सीधी कार्यवाही दिवस (Direct Action Day) की घोषणा किसने की थी : मोहम्मद अली जिन्ना
  45. अकबर ने बीरबल को क्या उपाधि प्रदान की: कवि प्रिय
  46. किसके शासनकाल में मुगल चित्रकला अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंची (चित्रकला का स्वर्ण काल): जहांगीर के
  47. ताजमहल का निर्माण करने वाला मुख्य स्थापत्य कलाकार कौन था: उस्ताद अहमद लाहौरी
  48. 1600 से 1700 की अवधि के धार्मिक शिक्षक मियां मीर किस राज्य से संबंधित थे: पंजाब
  49. मयूर सिंहासन का निर्माण किसने करवाया था: शाहजहां ने
  50. आना सिक्के का प्रचलन किसने शुरू किया: शाहजहां ने
  51. किसके शासनकाल को स्थापत्यकला का स्वर्ण युग कहा जाता है: शाहजहां के
  52. किसे जिंदा पीर कहा जाता है: औरंगजेब को
  53. 1679 को जजिया कर को पुनः लागू किसने किया: औरंगजेब ने
  54. औरंगाबाद में “बीबी का मकबरा” का निर्माण किसने करवाया: औरंगजेब ने
  55. मुगल काल में रुपए की सर्वाधिक ढलाई किसके समय में हुई: औरंगजेब के
  56. बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश किस स्थान पर दिए: कौशल देश की राजधानी श्रावस्ती में
  57. 1983 में सरकारिया आयोग की स्थापना किस प्रयोजन हेतु की गई थी: सिविल सेवाओं और पदों में आरक्षण के संबंध में अनुशंसाएं करने के लिए
  58. मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी के गुरु कौन थे: कोंडदेव
  59. 1665 ईस्वी में पुरंदर की संधि किसके मध्य हुई: महाराजा जयसिंह और शिवाजी के मध्य
  60. शिवाजी के मंत्रिमंडल को किस नाम से बुलाया जाता था: अष्टप्रधान
  61. 7 मार्च 1728 को हुआ पाल खेड़ा का युद्ध किसके मध्य हुआ: बाजीराव प्रथम और निजाम उल मुल्क के बीच
  62. किसी रंगीला बादशाह कहा जाता था: मोहम्मद शाह को
  63. तख्ते ताऊस (मयूर सिंहासन) पर बैठने वाला अंतिम मुगल शासक कौन था: मोहम्मद शाह
  64. 1761 में पानीपत का तीसरा युद्ध किसके बीच हुआ: मराठा और अहमद शाह अब्दाली के बीच
  65. अंतिम मुगल सम्राट कौन था: बहादुर शाह II
  66. 1498 में भारत और यूरोप के बीच नए समुद्री मार्ग की खोज किसने की: वास्कोडिगामा ने
  67. किरातार्जुनीयम् के लेखक कौन है: भारवी
  68. फ्रांसिस मार्टिन ने पांडिचेरी की स्थापना कब की: 1674 में
  69. अंग्रेजों के सेनापति रॉबर्ट क्लाइव और बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के बीच प्लासी का युद्ध कब हुआ: 23 जून 1757 को
  70. टीपू सुल्तान की राजधानी कौन सी थी: श्रीरंगपट्टनम
  71. गुरमुखी लिपि का आरंभ किसने किया: गुरु अंगद ने
  72. 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना किसने की: गुरु गोविंद सिंह जी ने
  73. निम्नलिखित में से कौन सा भारत का एक प्रसिद्ध जीवाश्म स्थल है जहाँ एडिनोसॉर का पूर्ण विकसित कंकाल पाया गया था : वडधाम, महाराष्ट्र
  74. सत्यमेव जयते शब्द कहां से लिया गया है: मुण्डकोपनिषद
  75. बंगाल में द्वैध शासन प्रणाली किसने शुरू की: रॉबर्ट क्लाइव ने
  76. भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के अधीन प्रथम गवर्नर जनरल कौन थे: वारेन हेस्टिंग्स
  77. महाबलीपुरम के एकाश्म मंदिर, जिन्हें ‘रथ’ कहा गया है, का निर्माण किसने करवाया था: पल्लव राजा नरसिंह वर्मन प्रथम ने
  78. संविधान का कौन सा अनुच्छेद यह बताता है कि लोकसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर का होना आवश्यक है: अनुच्छेद 93
  79. बंगाल के गवर्नर जनरल को भारत का गवर्नर जनरल किस एक्ट के तहत बनाया गया: 1833 के चार्टर एक्ट द्वारा
  80. राजा राममोहन राय ने 1829 में किसके सहयोग से सती प्रथा को समाप्त कर दिया: लॉर्ड विलियम बेंटिक
  81. इद्दुकी जल विद्युत परियोजना किस नदी पर बनाई गई है: पेरियार
  82. हॉर्नबिल नामक प्रसिद्ध आदिवासी त्योहार भारत के किस राज्य में मनाया जाता है: नागालैंड
  83. किसके समय में मैकाले की अनुशंसा पर अंग्रेजी को शिक्षा माध्यम बनाया गया: लॉर्ड विलियम बेंटिक के
  84. किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में दास प्रथा का उन्मूलन हुआ: लॉर्ड एलनबोरो
  85. उलट बांसी किस भक्त कवि का एक विशिष्ट योगदान है: कबीर
  86. किस गवर्नर जनरल ने शिमला को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया: लॉर्ड डलहौजी
  87. किस प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार 1942 में क्रिप्स मिशन भारत आया था: विंस्टन चर्चिल
  88. ऑपरेशन विजय किस युद्ध से संबंधित है: कारगिल युद्ध 1999
  89. युवा बंगाल आंदोलन किसने शुरू किया था: हेनरी विवियन डीरोजियो
  90. भारत के किस राज्य में संगाई त्योहार मनाया जाता है: मणिपुर
  91. अखिल भारतीय खिलाफत समिति ने कब यह घोषणा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था कि किसी भी मुसलमान को ब्रिटिश-भारतीय सेना में सेवा प्रदान नहीं करनी चाहिए: जुलाई 1921
  92. किस गवर्नर जनरल ने सार्वजनिक निर्माण विभाग और लोक सेवा विभाग की स्थापना की: लॉर्ड डलहौजी
  93. भारत के किस गवर्नर जनरल ने 1829 में सती प्रथा को समाप्त किया था : लॉर्ड विलियम बेंटिक
  94. किसके कार्यकाल में भारतीय नागरिक सेवा हेतु पहली बार प्रतियोगिता परीक्षा हुई: लॉर्ड डलहौजी
  95. अरुणाचल प्रदेश में किस नदी पर भारत के सबसे लंबे सिंगल लेन स्टील केबल सस्पेंशन पुल का उद्घाटन किया गया था: सियांग नदी
  96. भारत का कंपनी का अंतिम गवर्नर जनरल और ब्रिटिश सरकार के अधीन नियुक्त पहला वायसराय कौन था: लॉर्ड कैनिंग
  97. किसके कार्यकाल में 1856 में विधवा पुनर्विवाह अधिनियम पारित हुआ: लॉर्ड कैनिंग
  98. किस गवर्नर जनरल के कार्यकाल में 1857 की क्रांति हुई: लॉर्ड कैनिंग
  99. नंद वंश का अंतिम शासक कौन था: घनानंद
  100. लगातार चार टेस्ट श्रृंखला में दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज कौन हैं: विराट कोहली

 

This article is originally published by ExamFormIndia.in.